पुरस्कार के बारे में

राष्ट्रीय आवास बैंक (रा.आ.बैंक) की स्थापना राष्ट्रीय आवास बैंक अधिनियम, 1987 के अंतर्गत की गई है, जिसका उद्देश्य स्थानीय और क्षेत्रीय दोनों स्तरों पर आवास वित्त संस्थाओं का संवर्धन करना तथा ऐसी संस्थाओं को वित्तीय और अन्य सहायता प्रदान करने और उससे संबंधित या उसके आनुषंगिक मामलों के लिए एक प्रमुख एजेंसी के रूप में कार्य करना है।

राष्ट्रीय आवास बैंक के सतत और समावेशी आवास विकास को बढ़ावा देने के मिशन के अनुरूप, बैंक ने आवास डिज़ाइन में नवाचार और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए "किफायती आवास के लिए राष्ट्रीय आवास बैंक वास्तुकला पुरस्कार" की शुरुआत की है। यह पुरस्कार ऐसे नवीन, सतत और समावेशी आवास डिज़ाइनों को मान्यता और प्रोत्साहन देगा जो किफायतीपन, स्थायित्व, स्थान की कमी और भारत के विविध जलवायु/स्थलाकृतिक क्षेत्रों के अनुकूल होने जैसी चुनौतियों का समाधान करते हुए गुणवत्तापूर्ण जीवन स्तर प्रदान करते हैं।

कौन आवेदन कर सकता है